काठाडीह BSUP कॉलोनी में था गांजा तस्करों का जमावड़ा, रायपुर पुलिस ने मारी रेड, सभी गिरफ्तार – vedantsamachar.in

काठाडीह BSUP कॉलोनी में था गांजा तस्करों का जमावड़ा, रायपुर पुलिस ने मारी रेड, सभी गिरफ्तार

रायपुर,23 अप्रैल (वेदांत समाचार)। गांजा के साथ उडीसा का अंतर्राज्यीय आरोपी सहित 6 गिरफ्तार हुए है, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर युनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मुजगहन क्षेत्रांतर्गत काठाडीह बीएसयूपी कालोनी स्थित एक मकान में कुछ व्यक्ति गांजा रखें है तथा बिक्री करने की फिराक मंे है। उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राईम एण्ड साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) संदीप पटेल द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजा सहित गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मुजगहन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए टीम के सदस्यों द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये मकान में रेड कार्यवाही की गई। रेड कार्यवाही के दौरान 05 पुरूष एवं 01 महिला सहित कुल 06 लोग उपस्थित थे। टीम के सदस्यों द्वारा कमरे की तलाशी लेने पर पलंग के नीचे रखें बोरी में गांजा रखा होना पाया गया। पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा टीम को गोलमोल जवाब देकर लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।

सभी 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 4.916 किलोग्राम गांजा तथा घटना से संबंधित 06 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 3,45,800/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 94/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर End-to-End कार्यवाही की जा रहीं है। 04. प्रीतम विभार पिता बेनु विभार उम्र 18 साल निवासी गांधी नगर वार्ड नं. 48 सुलभ के पीछे कालीबाड़ी गांधी नगर थाना कोतवाली रायपुर। 05. नरगिस फातिमा पति नसीम खान उम्र 26 साल निवासी नूरानी चौक धरसींवा थाना धरसींवा जिला रायपुर। हाल पता – बीएसयूपी कालोनी काठाडीह ब्लाक 43, म.नं. 14 थाना मुजगहन जिला रायपुर। 06. अरूण कुमार सुना पिता अमान सुना उम्र 40 साल निवासी ग्राम उलबा थाना पटनागढ़ जिला बलांगीर उड़ीसा।