BREAKING : कोरबा शहर के युवक का बालको से अपहरण लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए गाड़ी में… – vedantsamachar.in

BREAKING : कोरबा शहर के युवक का बालको से अपहरण लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए गाड़ी में…

कोरबा, 22 अप्रैल (वेदांत समाचार): पुरानी बस्ती कोरबा निवासी एक युवक इन दिनों बालकों में रहा करता था पता चला है कुछ लोगों ने उसको अपहृत कर लिया है। सूत्र बताते हैं कि विजय सिंधी नामक युवक पुरानी बस्ती कोरबा स्थित भंडारी चौक में रहा करता था । इस युवक ने अनेक लोगों को मूर्ख बनाकर उनसे पैसे ऐंठ लिए थे जब वापसी के लिए उस पर दबाव बनाए जाने लगा तो यह युवक रायगढ़ भाग गया।

कुछ दिन बाद वहां से विजय कोरबा तो लौटा लेकिन पुरानी बस्ती मैं न रहकर यह बालकों में रहने लगा। बीती रात लगभग आधा दर्जन लोग चार पहिया वाहन में आए और उसे गाड़ी में बिठाकर ले भागे। बालको पुलिस कुछ प्रत्यक्ष दर्शियों को लेकर पुरानी बस्ती पहुंची यहां उसने युवक विजय से संबंधित जानकारी हासिल की। पुलिस के साथ पुरानी बस्ती पहुंची प्रत्यक्षदर्शी यूवतियों ने बताया की लगभग आधा दर्जन लोग उसे युवक को उठा कर ले रहे हैं