Vedant Samachar

संकरी सड़क होने से रोडवेज बस खेतों में पलटी, सामने से आई कार, सवारियां गंभीर रूप से घायल

Vedant Samachar
3 Min Read

सिरसा में रविवार सुबह हरियाणा रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कई सवारियों को गंभीर रूप से चोटें आई है। बस चालक और कंडक्टर भी हादसे में।घायल हुए है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे सामने से आ रही तेज रफ्तार कार को बचाने के चलते हुआ। हादसे में बस पलट कर सड़क किनारे खेतों में जा गिरी।

हादसे होता देख आसपासौजूद ग्रामीण दौड़ कर घटनास्थल पर पहुंचे और बस के शीशे तोड़ कर सवारियों को बस से बाहर निकला। हादसे में कुल 15 सवारियां घायल हुई है। जिन्हें बस ड्राइवर और सिंडयेटर सहित तुरंत रानियां के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मौके कर पहुंच कर पुलिस जांच में जुट गई है।

रोडवेज विभाग टीम और पुलिस टीम ने बस चालक विनोद कुमार से पूछताछ की। जिसमें सामने आया है
की बस (HR 61 GV 9272) हरियाणा रोडवेज बस सिरसा डिपो की थी। जो रविवार को सुबह 10 बजे बणी से सिरसा जा रही थी।

बणी से करीवाला गांव होते हुए जाना था। गांव करीवाला से कुछ सवारियां भी बस में चढ़ी थी। जिसके बाद बस सड़क पर 6 किलोमीटर ही चली होगी, की सामने से एक तेज रफ्तार कार आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में बस का संतुलन बिगड़ गया। बस का नियंत्रण खोने के बाद बस बेकाबू हो गई, और पलटते हुए सड़क किनारे खेतों में जा पलटी।

हादसे में बस में मौजूद सवारियों के बीच चीख–पुकार मच गई। कुछ लोगों को अधिक चोटें भी आई है। जिसके बाद घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। खान से कुछ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं कुछ घायलों को सिरसा के लिए रेफर किया गया है।

वहीं स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है।लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में खराब सदके हादसे का कारण बनती है। सड़क एवं भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों से मांग की गई है कि वे सड़क का निरीक्षण करें, और त्रुटि मिलने पर सड़क की मरम्मत करवाए।

Share This Article