[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

महावीर जयंती पर आपके शहर में बैंक खुले हैं या बंद? इन राज्यों में रहेंगे बंद

Bank Holiday Today: आज 31 मार्च 2026, मंगलवार को देशभर में महावीर जयंती का पावन पर्व मनाया जा रहा है। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मोत्सव के अवसर पर कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश है। अगर आप आज बैंक जाने का मन बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए जरूरी है।
बैंकों की छुट्टी

भारतीय रिजर्व बैंक के कैलेंडर के अनुसार, महावीर जयंती के उपलक्ष्य में आज देश के अधिकांश प्रमुख राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। जिनमे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और झारखंड में है। हालांकि बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन Net Banking, Mobile Banking और ATM सेवाएं हमेशा की तरह चालू रहेंगी।

शेयर बाजार का हाल

शेयर बाजार के निवेशकों के लिए आज ट्रेडिंग का दिन नहीं है। आज दोनों ही प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज पूरी तरह बंद रहेंगे। इक्विटी, डेरिवेटिव और एसएलवी सेगमेंट में कोई कामकाज नहीं होगा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज सुबह के सत्र (9:00 AM से 5:00 PM) में बंद रहेगा, लेकिन शाम के सत्र (5:00 PM से) में ट्रेडिंग के लिए खुलेगा।

[metaslider id="133"]