नई दिल्ली,22 अप्रैल: मोहम्मद सिराज ने एक बड़ी जानकारी साझा की है. उन्होंने अपने सामान की गुमशुदगी की खबर दी है. सिराज का सामान कहां खोया ये तो उन्होंने नहीं बताया मगर उन्होंने लोगों से उसके बाद खड़ी हुई समस्या का हल जरूर मांगा. IPL 2026 के रोमांच के बीच मोहम्मद सिराज ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि उनका सामान खो गया है. अब जो सामान खोया है जाहिर है उसकी जरूरतें भी होंगी. और यही मश्किल सिराज के सामने हैं. सिराज ने उन सामानों को फिर से खरीदने के लिए लोगों से उसके स्टोर के बारे में राय मांगी है.
मोहम्मद सिराज ने बेंगलुरु के ब्रिगेड रोड के पास के स्टोर के बारे में लोगों से जानना चाहा, जहां वो अभी रुके हुए हैं.
IPL 2026 में मोहम्मद सिराज गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा हैं, जिसका अगला मैच 24 अप्रैल को RCB से चिन्नास्वामी स्टेडियम पर है. यही वजह है कि सिराज बेंगलुरु में हैं. IPL 2026 में मोहम्मद सिराज के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 विकेट चटकाए हैं.
