कोरबा, 31 जुलाई (वेदांत समाचार)। जिले के कोरकोमा शिवनगर में रजमीन बाई चौहान के यहां नाती दामाद जेल सिंह के आने की खुशी में मछली, मटन और साग भाजी बनाया गया था जिसे खाकर दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से बीमार हो गए। मृतकों की पहचान राजमीन बाई उम्र 62 वर्ष और जेल सिंह उम्र (32) के रूप में हुई है, जबकि राजाराम, राजकुमार और चमेली बाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।



