Vedant Samachar

धान खरीदी घोटाला बिना धान लाए ही निकाले 50 हजार, फरार आरोपी गिरफ्तार…

Vedant Samachar
1 Min Read

बलौदाबाजार,22 मार्च (वेदांत समाचार) । पलारी थाना क्षेत्र में धान खरीदी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने समिति प्रबंधक के साथ मिलकर बिना धान खरीदी केंद्र में लाए ही फर्जी तरीके से टोकन जारी कर तौल पत्रक बनवाया और ऑनलाइन प्रविष्टि कर 50 हजार 200 रुपये का भुगतान प्राप्त कर लिया था।

यह मामला तब सामने आया जब खरतोरा धान खरीदी केंद्र की जांच में गड़बड़ी पकड़ी गई, जिसमें पाया गया कि 21 जनवरी 2026 को 53 कट्टा (21.20 क्विंटल) धान का फर्जी रिकॉर्ड बनाकर भुगतान लिया गया। इस मामले में पहले ही समिति प्रबंधक को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि उसका बड़ा भाई संतोष कुमार गेंडरे फरार था।

एसपी भावना गुप्ता के निर्देश पर पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी और मुखबिर सूचना के आधार पर उसे रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी संतोष कुमार गेंडरे (56) ग्राम खैरा का निवासी है, जो फिलहाल रायपुर में रह रहा था। पुलिस अब इस घोटाले से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित आरोपियों की भी जांच कर रही है।

Share This Article