कोरबा,13 फरवरी (वेदांत समाचार)। कोरबा में एक समारोह में, सामाजिक कार्यकर्ता बिनोद सिन्हा को बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी आगरा द्वारा “सरस्वती रत्न” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी अनवरत सामाजिक सेवा और साहित्यिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, कलात्मिक और समाज सेवा में उनके योगदान के लिए दिया गया है।
बृज लोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार “ऋषि वर्मा” ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। बिनोद सिन्हा पिछले 45 वर्षों से लगातार सामाजिक जनसेवा गतिविधियों में संलग्न रहे हैं और पीड़ित मानवता की सेवा कर रहे हैं।
उन्होंने अनेक सामाजिक संगठनों से जुड़कर सक्रिय भूमिका निभाई है और भ्रष्टाचार मुक्त, गरीबी, अशिक्षा और पीड़ित मानवता की सेवा के साथ मुखर होकर जनहित के मुद्दे शासन-प्रशासन तक प्रस्तुत किए हैं। उनकी इस महत्वपूर्ण भूमिका के लिए उन्हें प्रतिवर्ष सामाजिक संगठनों और प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जा रहा है।