जांजगीर, 11 फरवरी (वेदांत समाचार)। लोकतंत्र में आस्था और नागरिक कर्तव्य की मिसाल पेश करते हुए 75 वर्षीय अख्तरी बेगम ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
शासकीय प्राथमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय भोजपुर चांपा के मतदान केन्द्र पहुंचकर उन्होंने युवाओं के साथ-साथ समाज के हर वर्ग को प्रेरित किया। इतनी उम्र में भी उत्साह के साथ वोट डालने आयी अख्तरी बेगम ने कहा मतदान हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्तव्य भी है।