बुजुर्ग भी मतदान करने में पीछे नहीं है…

जांजगीर, 11 फरवरी (वेदांत समाचार)। सेवा निवृत्त कर्मचारी दंपत्ति 79 वर्षीय आनंद यादव व श्रीमती आर के यादव ने सह परिवार अपने मताधिकार का उपयोग किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए मतदान जरूरी है। चलने में तकलीफ होने के बावजूद वे व्हीलचेयर में बैठकर अपना मतदान देने पहुंचे।