CG NEWS: कमर पर हाथ रखा,बाजार में छेड़खानी की, बदनाम करने की धमकी दी; FIR के बाद आरोपी टीचर फरार

राजनांदगांव,10 फ़रवरी 2025 (वेदांत समाचार)/ सरकारी स्कूल में पदस्थ महिला हेडमास्टर से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोपी शिक्षक विष्णु शर्मा उसी गांव में मिडिल स्कूल में पढ़ाता है। तुमड़ीबोड़ थाने में 30 जनवरी को FIR दर्ज किया गया। जिसके बाद से आरोपी शिक्षक फरार है।

वहीं शिक्षा विभाग ने शिकायत के बाद आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

टीचर की नीयत शुरू से ठीक नहीं- महिला हेडमास्टर

दैनिक भास्कर की टीम ने इस मामले में महिला हेडमास्टर से बात की। उन्होंने बताया कि 3 साल पहले उनकी हेडमास्टर के पद पर पोस्टिंग हुई थी। इसके बाद से उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। शुरू से ही आरोपी टीचर की नीयत मेरे प्रति ठीक नहीं रही है।

‘हाथ पकड़ा, फिर कमर पर हाथ रखा’

विदाई कार्यक्रम में भी मेरे हाथ को बुरी तरह टच किया गया। इसकी शिकायत उन्होंने प्रिंसिपल मैडम और उच्च अधिकारियों से की थी। लेकिन शिकायत को नजरअंदाज किया गया। इसके बाद लगा आगे ऐसी हरकत नहीं होगी। लेकिन 25 सितंबर 2025 को शिक्षक चंदा मांगने आए थे। इस दौरान उन्होंने मेरे हाथ पकड़ा और कमर पर हाथ रखा।

विरोध करने पर बदनाम करने और जॉब छुड़वा देने की धमकी दी। उसके बाद से वे मेरे पीछा करने लगे।

अधिकारियों ने शिकायत को किया नजरअंदाज

इसकी शिकायत उन्होंने प्रिंसिपल मैडम और उच्च अधिकारियों से की थी। लेकिन शिकायत को नजरअंदाज किया गया। इसके बाद लगा आगे ऐसी हरकत नहीं होगी। लेकिन 25 सितंबर 2025 को शिक्षक चंदा मांगने आए थे। इस दौरान उन्होंने मेरे हाथ पकड़ा और कमर पर हाथ रखा।

विरोध करने पर बदनाम करने और जॉब छुड़वा देने की धमकी दी। उसके बाद से वे मेरे पीछा करने लगे।

बाजार में रास्ता रोककर की छेड़खानी

महिला हेडमास्टर ने बताया कि 22 जनवरी की शाम जब वह डोंगरगांव के बाजार गई थी तब भी आरोपी उसका रास्ता रोककर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। इसकी शिकायत उन्होंने डोंगरगांव थाने में की लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने तुमड़ीबोड़ थाने में मामले की शिकायत की।

रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी शिक्षक फरार हो गया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी छत्तीसगढ़ शिक्षक संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष और सहायक शिक्षक संघ का जिला अध्यक्ष भी है।