नई दिल्ली,09 फरवरी2025: एक लड़की को सिर्फ 60 युआन (करीब 700 रुपये) चाहिए थे, जिसके लिए उसने अपनी मां के बेहद कीमती आभूषणों को चोरी कर उन्हें कौड़ियों के दाम बेच दिया। जैसे ही इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर आई है तभी से इसकी चर्चा हो रही है। लोग गलतियां करना नहीं चाहते हैं मगर अनजाने में भी उनसे कई गलतियां हो जाती है। कुछ गलतियां ऐसी होती हैं जो उन्हें पछताने पर मजबूर कर देती है।
ऐसा ही मामला चीन में भी सामने आया है। चीन के शंघाई में एक लड़की ने फैशन के कारण ऐसा कदम उठा लिया जिससे उसे करोड़ों रुपये की चपत लग गई। दरअसल एक लड़की को सिर्फ 60 युआन (करीब 700 रुपये) चाहिए थे, जिसके लिए उसने अपनी मां के बेहद कीमती आभूषणों को चोरी कर उन्हें कौड़ियों के दाम बेच दिया। जैसे ही इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर आई है तभी से इसकी चर्चा हो रही है।
माना जा रहा है कि लड़की को अपने लिए एक लिप स्टड चाहिए था जिसकी कीमत 60 युआन (करीब 700 रुपये) थी। लड़की के पास ये राशि नहीं थी। ऐसे में उसने अपनी मां के आभूषणों को ही बेच दिया। इन आभूषणों की असली कीमत 1 मिलियन युआन (लगभग 1 करोड़ 19 लाख रुपये) आंकी गई थी।
Lip Stud: जानें क्या है लिप स्टड
जानकारी के मुताबिक लिप स्टड एक तरह का गहना है जो लड़कियां होंठ पर पहनती है। ये एक तरह की बॉडी पियर्सिंग ज्वेलरी है। आमतौर पर इसका डिजायन काफी छोटा होता है, जो किल की तरह दिख सकता है। इसके कई अलग अलग डिजायन भी आते है।