लुधियाना,08 फरवरी 2025: लुधियाना में आज ढंडारी स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में एक फर्नीचर की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण लाखों रुपए का माल राख हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है लेकिन अभी हादसे के असल कारणों का पता नहीं चल सका।
फैक्ट्री में 50 से 60 कारीगर काम करते है। जैसे ही आग लगने का पता चला है तो तुरंत कारीगर फैक्ट्री से बाहर भागे। लोगों ने पहले आग को खुद बुझाने की कोशिश की लेकिन आग बढ़ती देख तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया।
फैक्ट्री में आग लगने के बाद हुए धमाका की आवाज से भागे वर्कर
जानकारी देते हुए पाल इंडस्ट्री के मालिक नरविंदर सिंह ने बताया कि उनकी फर्नीचर की फैक्ट्री है जिसमें होटलों व रेस्टोरेंट के लिए बढ़िया क्वालिटी की कुर्सियां, चेयर, बेंच वगैरह बनाए जाते है। आज अचानक स्पार्किंग से आग लग गई। एकदम फैक्ट्री में धमाका हुआ तो कारीगर बाहर भागे।
कुछ सामान तो लोगों की मदद से फैक्ट्री से बाहर निकाल लिया था लेकिन फिर भी काफी सामान जल कर राख हो गया है। घटना की तुरंत सूचना पुलिस को भी दी। दमकल विभाग की करीब 4 से 5 गाड़ियों ने आग पर कंट्रोल किया।