पीथमपुर,05 फरवरी 2025 (वेदांत समाचार) |पीथमपुर में 30 साल की एक विधवा महिला के साथ एक शख्स ने रेप किया। सेक्टर-1 के पावर हाउस के पास की एक कच्ची झोपड़ी में महिला रहती थी। आरोपी उसके घर पानी पीने के बहाने से आया। आरोपी कल्याणसिंह उर्फ कलू ने पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी पीड़िता का पारिवारिक परिचित और उसी के गांव का रहने वाला है।
जान से मारने की दी धमकी
घटना तकरीबन एक महीने पुरानी है। पीड़िता अपनी झोपड़ी में अकेली थी। आरोपी पानी पीने के बहाने झोपड़ी में घुसा। पीड़िता के विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। दमोह जिले के ग्राम वकेनी निवासी आरोपी के डर से पीड़िता अपने माता-पिता के पास दमोह चली गई।
घटना की जानकारी अपने परिजनों को देने के बाद, पीड़िता अपने माता-पिता के साथ पीथमपुर पहुंची और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़िता का मेडिकल कराया और भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 506 (धमकी) के साथ-साथ धारा 64, 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगह छापेमारी कर रही है।