ब्रेकिंग न्यूज: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोरबा और रायगढ़ के दौरे पर

रायपुर 05 फरवरी (वेदांत समाचार)।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोरबा और रायगढ़ के दौरे पर रहेंगे। दोपहर 11 बजकर 35 मिनट पर वे कोरबा के लिए रवाना होंगे, जहां वे घंटाघर मैदान में आम सभा में शामिल होंगे।

इसके बाद, मुख्यमंत्री साय रायगढ़ जाएंगे, जहां वे चुनाव के लिए रोड शो करेंगे। रोड शो के बाद, वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 5 बजकर 35 मिनट पर वे रायपुर लौट आएंगे।