हरियाणा,2 फरवरी 2025l दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर बलड़ी बाइपास चौक पर दो कारों की टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों को चोटे आई हैं और एक बच्चा भी मामूली रूप से चोटिल हुआ है। दोनों गाड़ियों में दो परिवार थे। हादसे में घायल लोगों को करनाल के सरकारी अस्पताल में भेजा गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानें कैसे हुआ ये हादसा
करनाल निवासी रजत खन्ना ने बताया कि एक तरफ से रेड लाइट हो गई और दूसरी तरफ से ग्रीन लाइट हो गई। दोनों गाड़ी वालों ने ट्रैफिक लाइट नहीं देखी और इंतजार नहीं किया। जिससे दोनों गाड़ियां आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों के एयर बैब भी खुल गए। एक गाड़ी के तो चारो एयरबैग खुल गए।
गाड़ी में एक डॉग भी था, जो हादसे के बाद से गायब है। हादसे में एक बच्चा चोटिल हुआ है और दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
हादसा होता देख आसपास के लोग हुए एकत्रित
रजत ने बताया कि हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। हादसा इतना भयानक था कि देखने वालों का दिल दहल गया। दोनों ही गाड़ियों में परिवार मौजूद थे। आनन ाफानन में घायल लोगों को बाहर निकाला और तुरंत पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। डायल-112 की टीम ने घायलों को अस्पताल में पहुंचाया।
क्रेन से हटवाया क्षतिग्रस्त गाड़ियों को
पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त कारों को क्रेन की सहायता से हटवाया गया। ईआरवी इंचार्ज ने बताया कि दो गाड़ियों के बीच टक्कर हुई है। दोनो गाड़ी के चालकों को गंभीर चोटें आई है। एक बच्चा भी चोटिल है। घायलों को अस्पताल में पहुंचा दिया गया है।
एसएचओ विष्णु मित्र ने बताया कि बलडी बाइपास पर हादसे की जानकारी मिली थी। जिसमें कुछ लोग घायल हुए है। अभी किसी की तरफ से शिकायत नहीं आई है। शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।