छत्तीसगढ़ : शिक्षाकर्मी महिला ने धारदार चाकू से हाथ और गर्दन काटकर कर ली आत्महत्या

रायपुर। जिले के अभनपुर इलाके में एक शिक्षाकर्मी महिला ने खुदकुशी कर ली है। महिला ने धारदार चाकू से अपनी गर्दन और नस काट ली। अधिक खून बहने की वजह से महिला की मौत हो गई। मौके से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है| मौत का कारण अज्ञात है पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक महिला 2014 से अभनपुर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। महिला मूल रूप से खैरागढ़ की निवासी है और अभनपुर में गिरधारी देवांगन के घर में किराए से रहती थी। कुछ दिन पहले ही महिला करोना पॉजिटिव आई थी| इसके बाद वो अपने मायके चली गई थी| वहां से स्वस्थ होने के बाद वह आज दोपहर 12:00 बजे रायपुर पहुंची थी।

महिला के परिजनों ने बताया कि कोरोना से रिकवर होकर आज वह खैरागढ़ से रायपुर भाई मां और भाभी के साथ यहां पहुंची थी। मौत का कारण अज्ञात है। महिला का उसके पति के साथ काफी दिनों से विवाद चल रहा था। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद वह काफी डिप्रेशन में थी।

पुलिस ने बताया कि गिरधारी देवांगन के मकान में खुदकुशी का यह तीसरा मामला है। शिक्षाकर्मी महिला के खुदकुशी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेज दिया गया, लेकिन देर हो जाने की वजह से पोस्टमार्टम कल होगा।

[metaslider id="122584"]
[metaslider id="347522"]