BIG BREAKING: 4 मंजिला इमारत ढही, हादसे में 11 लोगों की मौत, 8 गंभीर रूप से घायल

मुंबई। मुंबईवासी पिछले दो दिन से अत्यधिक बारिश होने से हलाकान हो गए हैं। शहर के पॉश इलाके, सड़कें पानी से लबालब हो गई है। इस बीच एक और बूरी खबर आ रही है। मलाड इलाके में एक बहुमंजिला इमारत ढह गई है। इस दुर्घटना में 11लोगों की मौत हो गई है। वहीं 8 गंभीर घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

आपको बता दें कि मलाड वेस्ट इलाके में चार मंजिला इमारत बुधवार देर रात धरासायी हो गया है। इमारत के ढहने से 11 लोगों की मौत हो गई है जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें जनरल हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। जिस वक्त हादसा हुआ समय बच्चे समेत परिवार के लोग इमारत में फंसे हुए थे। घटना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेट व बचाव दल मौके पर पहुंच गई। स्थानीय पुलिस और लोगों की मदद से मलबे में फंसे हुए 15 लोगों को बचाया जा सका। फंसे हुए लोंगों के लिए बचाव कार्य अभी भी जारी है।

शुरूआती जानकारी के मुताबिक उस वक्त इस इमारत में करीब 20 से अधिक लोग मौजूद थे, जिसमें कई बच्चे भी थे, घटना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड, स्थानिय पुलिस और लोगों की मदद से मलबे में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाल कर नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया। घायलों में कइयों की हालत गंभीर बनी हुई है।