MP News:शर्मनाक मामला, पति को पेड़ पर बांध कर बदमाशों ने किया महिला से दुष्कर्म

मध्य प्रदेश में गुंडाराज, बेटी का कई बार किया रेप, भाई और पिता का हाथ-पैर तोड़ा, पीड़िता को घसीटते ले गए

अशोकनगर।  मध्य प्रदेश में गुंडाराज कम होने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है। अशोकनगर से गुंडाराज का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां कुछ गुंडे एक रेप पीड़िता को घसीटते हुए ले गए। तलवार और डंडे लेकर आए आरोपियों ने पीड़िता के परिवार से मारपीट की। साथ ही मोहल्ले के लोगों को धमकाया। बढ़ती भीड़ को देखते हुए लफंगों ने कुछ दूरी पर रेप पीड़िता को छोड़ दिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक अशोकनगर में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म कर एक लड़के ने वीडियो बनाया और उसे बदनाम किया। फिर लड़की का रिश्ता कहीं और तय होने पर साथियों के साथ तलवारें लहराते हुए लड़की को बुधवार शाम 6 बजे घर से उठा लिया। विरोध करने पर लड़की के पिता का एक पैर और भाई का एक हाथ तोड़ दिया। साथ ही उसकी मां को भी बुरी तरह पीटा।

लड़की और परिजन के चीखने पर मोहल्ले की भीड़ इकट्ठा हो गई। शुरू में आरोपियों ने मोहल्लेवालों को भी धमकाया। बाद में बढ़ती भीड़ देखकर आरोपी लड़की को छोड़ भाग खड़े हुए। मुख्य आरोपी की पहचान कालू उर्फ सलीम खान के रूप में हुई है। पीड़िता ने पुलिस को रोते हुए बताया कि आरोपी ने कई बार उसके साथ गलत काम किया है। हैरानी की बात ये है कि पुलिस FIR तक दर्ज करने से आनाकानी कर रही थी। परिजन 6 से 7 घंटे थाने में रहे उसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।

घटना को लेकर एसपी विनीत कुमार जैन ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही आरोपियों के खिलाफ तत्काल दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भी भिजवा दिया है। उसके साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। इस तरह दहशतगर्दी फैलाने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे।

वहीं, कांग्रेस भी राज्य सरकार पर हमलावर है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मोहन यादव शायद पहले गृहमंत्री होंगे, जिसके कार्यकाल में इतनी शान से इतने अपराध हो रहे हैं। सिस्टम में जड़ों तक, बहुत गहरे से समा गई निर्लज्जता ही अपराधियों को इतना निर्भय बनाती है। क्या मप्र में पुलिस है? यदि हां, तो कहां है, क्यों है? पुलिस का काम कौन देख रहा है? जनता को किसके भरोसे छोड़ रखा है? क्या कोई जिम्मेदारों से जवाब मांग रहा है? क्या कोई गलतियों पर सवाल कर रहा है?

[metaslider id="122584"]
[metaslider id="347522"]