रायगढ़ में श्मशान भूमि विवाद: शव को बिना कफन के दफन किए वापस लेकर लौटना पड़ा

रायगढ़, 25 अक्टूबर 2024।
रायगढ़ के छातामुरा वार्ड नंबर 41 में महंत समाज के श्मशान भूमि में शव दफनाने को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ। कल्लू सोनी नामक व्यक्ति ने इस भूमि पर अपना दावा किया, जिससे तनाव बढ़ गया। पुलिस ने मामला शांत कराया और तहसील न्यायालय के आदेश के अनुसार शव को बिना कफन के दफन किए वापस लेकर लौटना पड़ा।

इस मामले में पहले भी महंत समाज ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। कल्लू सोनी का कहना है कि श्मशान भूमि पर उनका अधिकार है, जबकि महंत समाज इसे पारंपरिक दफनाने के स्थल के रूप में मानते हैं।

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश दी और न्यायालय के आदेश मिलने तक विवाद नहीं करने की अपील की।

[metaslider id="122584"]
[metaslider id="347522"]