Chhattisgarh BREAKING:भाजपा जिलाध्यक्ष पर महिला ने लगाए दुष्कर्म के आरोप

सारंगढ़-बिलाईगढ़ ,23 अक्टूबर 2024। सारंगढ़-बिलाईगढ़ में एक महिला ने भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रमुख सुभाष जालान पर दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का दावा है कि नौकरी के नाम पर भाजपा नेता ने उसकी अस्मत लूटी है।

महिला ने चार लोगों पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं और अपने पति के साथ सैकड़ों लोगों के साथ जिला कलेक्टर के दफ्तर पहुंचकर न्याय की मांग की है। पीड़िता के पति ने धमकी दी है कि अगर उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह कलेक्टोरेट में आत्मदाह कर लेंगे।

मामला धन खरीदी केंद्र में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद से पीड़िता के पति की नौकरी से निकाले जाने के बाद का है। पीड़िता ने मदद की मांग लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान के पास पहुंची थी, जहां पर उन्हें कथित तौर पर दुष्कर्म का शिकार होना पड़ा।