प्रेरणा महिला मंडल ने सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में छत पंखे बांटे

कोरबा,23 अक्टूबर 2024। प्रेरणा महिला मंडल ने सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में 4 छत पंखे का वितरण किया। मंडल की अध्यक्ष उमा सोनी ने बताया कि स्कूल में छत पंखे की जरूरत की जानकारी मिलने पर उन्होंने अपने सदस्यों के साथ मिलकर सहयोग राशि एकत्रित कर यह सामाजिक कार्य किया।

इस अवसर पर प्रेरणा महिला मंडल के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें तुलेश्वरी साहु, मंजु यादव, मनजीत कौर, दुर्गा सिंह, स्वेता प्रामाणिक, रूबी गुप्ता, माधुरी नारायण, लवली कौर, निशा शर्मा, अनीता साहु, मंजु सोनी, किरन साहु, लिसा कौर, कविता रंजन, लक्ष्मी वैष्णव, सुमन देवगन, मोना मिश्रा, सरोज विश्वकर्मा, निभा विश्वास, नेहा तिवारी, सरला तिवारी, आरती, ज्योति सिंह, संगीता यादव, प्रेमलता, रूप सिंह, हेमा शर्मा, कविता रंजन, ऋतु, संगीता, अमिता और मीरा शामिल थीं।

प्रेरणा महिला मंडल पिछले 4 वर्षों से समाजसेवी और जनकल्याणकारी कार्य कर रहा है।