CG breaking: 01 नवंबर 2024 को शहर के सभी क्षेत्रों में मांस और मटन की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी

  1. महावीर निर्वाण दिवस पर मांस-मटन बिक्री पर प्रतिबंध

रायपुर, 22 अक्टूबर 2024। नगर पालिक निगम रायपुर ने घोषणा की है कि महावीर निर्वाण दिवस, 1 नवंबर 2024 को शहर के सभी क्षेत्रों में मांस और मटन की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी।

इस संबंध में, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही ने आदेश जारी किया है कि सभी मांस और मटन की दुकानें बंद रहेंगी। प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और मांस-मटन जब्त किया जाएगा।

नगर पालिक निगम के अधिकारी शहर में मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित करेंगे।