मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कुनकुरी का विकास तेजी से हो रहा है

जशपुरनगर, 21 अक्टूबर 2024। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति तेजी से बढ़ रही है। सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सरकार ने खजाना खोल दिया है।

मुख्यमंत्री साय ने कुनकुरी में 220 बिस्तर की क्षमता वाली अत्याधुनिक अस्पताल के निर्माण की घोषणा की है, जिसके लिए बजट का आबंटन भी कर दिया गया है। इसके अलावा, 400 मेगावाट विद्युत सब स्टेशन के निर्माण के लिए भी सरकार ने हरी झंडी दे दी है।

कुनकुरी के युवाओं को जिम, लाइब्रेरी और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की सुविधा मिलेगी। इसके लिए सरकार ने विशेष रूप से राशि आबंटित की है। मयाली को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए 10 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।

मुख्यमंत्री साय का मानना है कि विकास के साथ पर्यावरण का ध्यान रखना हम सबका दायित्व है। उन्होंने कुनकुरी शहर को संवारने की योजना तैयार की है, जिसमें रिक्रिएशन पार्क, विसर्जन तालाब का सौंदर्यीकरण और स्ट्रीट लाइट को बदलना शामिल है।