Aaj Ka Rashifal 18 October : शुरु हो रहा है कार्तिक कृष्ण पक्ष वृष राशि समेत इन राशियों को मिलेगा लाभ

मेष राशिफल (Aaj ka Mesh Rashifal)
व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है और वे नए प्रोजेक्ट हाथ में ले पाएंगे। इसके अलावा आप आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर पाएंगे। विदेश में रहने वाले मित्रों या रिश्तेदारों के समाचार आपको भावुक कर देंगे। लंबी दूरी की यात्रा की संभावना है। 
 
वृष राशिफल (Aaj ka Vrishabh Rashifal)
आज के दिन परिवार के लोगों के साथ अच्छे भोजन और नए कपड़े और आभूषण आदि की खरीदारी होगी। वाहन का सुख मिलेगा। विपरीत लिंग के व्यक्तियों के प्रति आकर्षण रहेगा। प्रेमियों को प्रेम में सफलता मिलेगी।
  
मिथुन राशिफल (Aaj ka Mithun Rashifal)
छात्रों को आज के दिन शिक्षा से जुड़े कामों में सम्मान मिलेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी तथा संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। रुका हुआ धन मिल सकता है और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। मन में निराशा और असंतोष के भाव रहेंगे। 

कर्क राशिफल (Aaj ka kark Rashifal)
आज के दिन आप में कुछ मानसिक परेशानी रहेगी लेकिन परिवार का सहयोग इन चीजों से राहत दिला सकता है। व्यापार में कठिनाइयां आ सकती हैं जिसके कारण परिश्रम अधिक रहेगा।  सार्वजनिक क्षेत्र में साझेदारी से लाभ मिलेगा। 


सिंह राशिफल (Aaj ka Singh Rashifal)
आज के दिन बच्चों से शुभ समाचार मिल सकता है जो परिवार को प्रसन्नता देने वाला होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा जिसके कारण कुछ खर्च में कमी आएगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं और नौकरी में अफसरों से मतभेद रहेंगे।
 
कन्या राशिफल (Aaj ka Kanya Rashifal)
आज के दिन आप उत्साह से भरपूर रहेंगे। परिवार में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आज एक दिन भोजन में रुचि रहेगी। माता-पिता के साथ यात्रा के योग हैं। कामकाज में कुछ पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं।

तुला राशिफल (Aaj ka Tula Rashifal)
आज के दिन कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी और स्थान परिवर्तन भी संभव है। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मानसिक शांति रहेगी।
 
वृश्चिक राशिफल (Aaj ka Vrishchik Rashifal)
नौकरी में पदोन्नति के योग हैं लेकिन कर्मचारियों के साथ विवादों से बचने का प्रयास करें। बाहरी लोगों के कारण मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सा व्यय बढ़ सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धा रहेगी जिसके चलते आप खुद को सकारात्मक रख पाएंगे।

धनु राशिफल (Aaj ka Dhanu Rashifal)
आज के दिन खर्च बढ़ने के कारण आपको आर्थिक तंगी का अनुभव होगा। परिवार के सदस्यों और सहकर्मियों के साथ मतभेद होंगे, जिसके कारण आप मानसिक बेचैनी का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य खराब रहेगा। ईश्वर की प्रार्थना और जाप से आपको राहत महसूस होगी। 
 
मकर राशिफल (Aaj ka Makar Rashifal)
कामकाज की स्थिति में सुधार होगा, लेकिन परिश्रम अधिक रहेगा।  पिता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें विशेष रुप से संतान को परेशानी हो सकती है। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम होंगे और लाभ के अवसर मिलेंगे। 
 
कुंभ राशिफल (Aaj ka Kumbh Rashifal) 
कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं लेकिन अपनों के सहयोग से लाभ के अवसर मिलेंगे।  नौकरी में परिवर्तन के योग हैं। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा लेकिन आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।   
 
मीन राशिफल (Aaj ka Meen Rashifal)
आज आप घर, परिवार और संतान के मामलों में आनंद और संतुष्टि का अनुभव करेंगे। आज आप रिश्तेदारों और मित्रों से घिरे रहेंगे। व्यापार से संबंधित यात्रा होगी और उसमें लाभ होगा। व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ, सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी।