करवाचौथ विशेष : पति-पत्नी के रिश्तों में मजबूती लाने के लिए करें ये उपाय…

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर 2024: करवाचौथ का त्योहार पति-पत्नी के रिश्तों में मजबूती लाने का अवसर है। इस दिन पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र और स्वास्थ्य के लिए व्रत रखती हैं। लेकिन कुछ उपायों को करके आप अपने रिश्तों में और भी मजबूती ला सकते हैं।

करवाचौथ पर करें ये उपाय:

  1. सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और व्रत की शुरुआत करें।
  2. पति की तस्वीर के सामने दीया जलाएं और उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करें।
  3. चंद्रमा को देखकर व्रत तोड़ें और पति के हाथ से पानी पिएं।
  4. करवाचौथ की रात को पति के साथ समय बिताएं और उनके साथ खाना खाएं।
  5. अपने पति के लिए कुछ विशेष बनाएं और उन्हें सरप्राइज दें।

इन उपायों से पति-पत्नी के रिश्तों में मजबूती आएगी और आपका रिश्ता और भी गहरा होगा।

करवा चौथ का शुभ मुहूर्त

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 19 अक्टूबर, 2024 को शाम 06 बजकर 16 मिनट पर शुरू हो रहा है। इसी के साथ पूर्णिमा तिथि का समापन 20 अक्टूबर को दोपहर 03 बजकर 46 मिनट पर होने जा रहा है। ऐसे में करवा चौथ (Karwa Chauth 2024) का व्रत रविवार, 20 अक्टूबर को किया जाएगा। इस दिन के लिए शुभ मुहूर्त कुछ इस प्रकार रहेगा –

करवा चौथ व्रत का समय – सुबह 06 बजकर 34 मिनट से शाम 07 बजकर 22 मिनट पर

करवा चौथ का पूजा मुहूर्त – शाम 05 बजकर 47 मिनट से 07 बजकर 04 मिनट तक

सुहागिन महिलाओं को करवा चौथ की पूजा के दौरान माता पार्वती को सोलह शृंगार की सामग्री अर्पित करनी चाहिए। साथ ही इस दिन खुद भी सोलह शृंगार करें और हरे रंग की चूड़ियां भी जरूर पहनें। ऐसा करने से दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहती हैं।

इन चीजों का करें दान

करवा चौथ के दिन आप लाल सिन्दूर, इत्र, केसर और चने की दाल का दान कर सकती हैं। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहता है। इसी के साथ अगल पति-पत्नी के बीच मनमुटाव की स्थिति चल रही है, तो इसके लिए करवा चौथ पर पांच बेसन के लड्डू, पांच पेड़े और पांच ही केले गाय को खिलाएं। इस उपाय को करने से लड़ाई-झगड़े की स्थिति में राहत देखने को मिलती हैं।