डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में अखबार वितरक दिवस मनाया गया

कोरबा, 15 अक्टूबर (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिवस पर अखबार वितरक दिवस मनाया। यह आयोजन प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के संरक्षक पदुम सिंह चंदेल, प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा और जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू ने भाग लिया। प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा ने बताया कि डॉक्टर कलाम ने बचपन में अखबार वितरण का कार्य किया था, जो उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था।

इस अवसर पर पदुम सिंह चंदेल ने डॉक्टर कलाम की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर कलाम की जीवनी हमें प्रेरित करती है और अखबार वितरकों को उनके कार्य में उत्साहित करती है।

कार्यक्रम में जय सिंह नेताम, लक्ष्मी राठौर, तपेश्वर राठौर, अनिल गिरी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।