हरदीबाजार बस स्टैंड में दुर्गा माता की प्रतिमा का विसर्जन

कोरबा, 13 अक्टूबर (वेदांत समाचार)।कोरबा जिले के हरदीबाजार में मां दुर्गा उत्सव समिति ने 16वें वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन किया। समिति ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए, जिनमें रंगोली प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता, आर्केस्ट्रा जसजागरण और विशेष आरती शामिल थीं।

रविवार को दुर्गा माता की प्रतिमा का विसर्जन पुरानी बस्ती तालाब में किया गया। समिति के सदस्यों ने नम आंखों से माता रानी को विदा किया। इस अवसर पर ग्राम व आसपास के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

समिति के अध्यक्ष निलेन्द्र राठौर, सचिव विनय चंद्राकर और अन्य सदस्यों ने इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्थानीय लोगों ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी सहभागिता और योगदान दिया।