आरू साहू के भक्तिमय कार्यक्रम में झूमा पूरा कुसमुंडा क्षेत्र, देर रात तक बड़ी संख्या में जुटी लोगों की भीड़…

कोरबा, 10 अक्टूबर (वेदांत समाचार)- जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर नवदुर्गा समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा का भव्य पंडाल बनाया गया है। जिसमें मां दुर्गा के भव्य स्वरूप की की पूजा अर्चना की जा रही है। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत बीते 9 अक्टूबर की देर शाम छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध गायिका आरु साहू अपनी पूरी संगीत टीम के साथ यहां पंडाल पहुंची। मां के दरबार में माथा टेक कर पंडाल के ठीक बाजू में बने संगीत कार्यक्रम हेतु स्टेज में पहुंची जहां लगभग उन्होंने 4 से 5 घंटे भक्तिमय गानों की प्रस्तुति दी।

इस कार्यक्रम को देखने और सुनने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे, समिति की ओर सभी के बैठने की उत्तम और पर्याप्त वयस्था की गई थी। जहां बैठ कर हजारों की संख्या में लोगों ने कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम आयोजन और इसका का सम्पूर्ण खर्च क्षेत्र के पार्षद अमरजीत सिंह के द्वारा किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य के रूप में मुख्य अथिति एसईसीएल कुसमुंडा मुख्य महाप्रबंधक राजीव सिंह, खनन महाप्रबंधक पार्था मुखर्जी एवम अन्य अधिकारीगण, क्षेत्र के पार्षद और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें। कुसमुंडा पुलिस द्वारा इतनी बड़ी भीड़ को काबू करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने स्वयं थाना प्रभारी रूपक शर्मा अपने दल बल के साथ कार्यक्रम के अंत तक डटे रहें। कार्यक्रम समाप्ति उपरांत आरू साहू ने मीडिया से बात कर आयोजन समिति और कुसमुंडा क्षेत्र के लोगों की जमकर तारीफ की।