Congress Protest: महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का धरना, केंद्र सरकार को कोसा

Congress Protest: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेशभर में एक साथ धरना-प्रदर्शन किया गया। महिला कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्‍यक्ष भावना जायसवाल अपने घर के बाहर धरना दिया। इनके साथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए धरना दिया गया। अध्यक्ष जिला महिला कांग्रेस ग्रामीण कोरबा की भावना जायसवाल का कहना है कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते आज देश की आर्थिक स्थिति खस्ताहाल है, देश में निरंतर बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी ने लोगों की कमर तोड़ दी है। लगातार बढ़ रही महंगाई से हर कोई परेशान है, आमजन की परेशानियों को देखकर हुए ही कांग्रेस आज मोदी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन क़र रही है

महंगाई के मुद्दे पर शनिवार को केंद्र सरकार के खिलाफ जिले के सभी ब्लॉक में कांग्रेस के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने अपने घर के सामने धरना दिया। पेट्रोल-डीजल और दूसरी आवश्यक वस्तुओं के लगातार बढ़ रह दाम के खिलाफ छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ लगातार मोर्चा खोल रखा है। प्रदेश कांग्रेस ने इंटरनेट मीडिया पर भी केंद सरकार के खिलाफ अभियान चलाया था। प्रदेश महिला कांग्रेस रायपुर में प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन और रैली कर चुकी है। इसी कड़ी में शनिवार को प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा अपने घर के सामने धरना दिया गया।

कोनोना संक्रमण काल में कोरोना गइडलाइन का पालन करने के लिए सभी पदाधिकारियों को अपन-अपने घर के सामने शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक धरना देने के लिए निर्देशित किया गया था।