Updated : मॉर्निंग वॉक पर निकले थे युवक व बच्चे छह को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, दो युवक की हालत गंभीर, चार बच्चों को बिलासपुर रेफर किया गया

जांजगीर, 07 अक्टूबर (वेदांत समाचार) । घटना में दो युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है वहीं घटना को अंजाम देने के बाद वाहन मौके से फरार हो गए हैं। घटना सुबह तड़के 4:50 बजे के बीच की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार के तड़के सुबह 4:50 बजे कुटराबोड में युवक और बच्चे रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक पर सड़क किनारे घूम रहे थे कुछ लोग बैठे थे तभी पामगढ़ की ओर से जांजगीर की ओर जा तेज रफ्तार तूफान वाहन ने बच्चों को अपने चपेट में ले लिया।

घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ ले जाया गया


घटना में आधे दर्जन बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीक पुकार मच गई इधर अन्य मॉर्निंग वॉक पर निकले गांव के लोगों ने इसकी जानकारी 108 एंबुलेंस और परिजनों को दी जहां तत्काल एंबुलेंस पहुंचने पर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ ले जाया गया।

चार बच्चों को बिलासपुर रेफर किया गया

प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। इस हादसे में दो युवक की हालत गंभीर बताया जा रहा है घटना को अंजाम देने के बाद मौके से तूफान फरार हो गया है। जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगे हैं।

  • प्रवीण कुमार पिता लीलाधर गढ़वाल उम्र 10 साल
  • हिमेश पिता ओम प्रकाश उम्र 18 साल
  • रविंद्र पिता नंद किशोर उम्र 18 साल
  • संजू पिता रोहित उम्र 12 साल
  • सुंदर पिता कैलाश उम्र 16 साल
  • प्रशांत पिता जीतराम उम्र 12 साल