नवरात्रि पर्व: इंडस पब्लिक स्कूल दीपका में मनाया गया शक्ति उपासना का पर्व

दीपका, 03 अक्टूबर – इंडस पब्लिक स्कूल दीपका में नवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के बच्चों ने माँ दुर्गा के नौ रूपों का रूप धरकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि नवरात्रि नारी शक्ति को सम्मान देने का पावन त्योहार है। माता दुर्गा का आह्वान हमें सिखाता है कि नारी में वह शक्ति है, जो न केवल परिवार, बल्कि समाज और राष्ट्र को आगे बढ़ा सकती है।

विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने माँ दुर्गा के नौ रूपों – शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री का रूप धरा। बच्चों की हृदयस्पर्शी मुस्कान और नयनाभिराम भावभंगिमा ने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाओं ने भी भाग लिया। माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना और आरती की गई। इसके बाद बच्चों ने रास गरबा में भाग लिया।

डॉ. संजय गुप्ता ने सभी बच्चों और नगर वासियों को नवरात्री उपासना पर्व पर असत्य एवं सत्य की जीत का प्रतीक विजय दशमी की हार्दिश शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि विजय दशमी के दिन रावण के पुतले दहन के साथ हमारे मन की बुराई रूपी रावण को भी मार कर इस त्योहार को उद्देश्यपूर्ण बनाएँ।