रायपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ऑपरेशन मुस्कान के तहत 57 लापता बच्चों को ढूंढ लिया गया

रायपुर, 03 अक्टूबर 2024 (वेदांत समाचार). रायपुर पुलिस ने पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक माह में 57 लापता बच्चों को ढूंढ लिया। यह अभियान 1 सितंबर से 30 सितंबर तक चला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर टीम गठित की गई और लापता बच्चों की ढूंढखोज की गई।

इन बच्चों में से 9 लड़के और 48 लड़कियां शामिल हैं। विभिन्न राज्यों से बरामद किए गए इन बच्चों को उनके परिवारों को सौंप दिया गया। आरोपियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर में गिरफ्तारी भी की गई।

इस अभियान में शामिल पुलिस टीम के सदस्यों को उनके सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद दिया गया। ऑपरेशन मुस्कान एक राज्यव्यापी अभियान है जो लापता बच्चों को खोजने और उन्हें बचाने के लिए गृह मंत्रालय की एक पहल है।