कोरबा में प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन: ज्ञान और आध्यात्म का अनुभव, इतने दिनों का होगा कार्यक्रम…

कोरबा, 03 अक्टूबर (वेदांत समाचार)।कोरबा के प्रज्ञा पीठ में शांतिकुंज हरिद्वार की विशेष टोली द्वारा प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह महाकार्यक्रम 3 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक चलेगा, जबकि इसकी पूर्णाहुति 11 अक्टूबर को होगी।

आज प्रज्ञा पुराण कथा की शुरुआत मंगल कलश यात्रा के साथ हुई। इस अवसर पर शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे टोली नायक नेतराम सिन्हा, सुशील कश्यप, सहायक टोली नायक हरिशचंद्र कर्स, वादक सुमन देवांगन, सहायक वादक राम कर्स ने अपने मधुर स्वर से कथा की शुरुआत की।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में माता-बहनें और भाइयों ने भाग लिया। प्रज्ञा पुराण कथा के माध्यम से लोगों को ज्ञान की प्राप्ति होगी और वे अपने जीवन को कल्याणकारी मार्ग पर प्रेरित कर सकेंगे।

इस कथा के माध्यम से लोगों को अपने जीवन में सादगी और शांति की अनुभूति करने का अवसर मिलेगा। साथ ही, वे आज के युग की समस्याओं से मुक्ति पा सकेंगे।