जिला जेल कांकेर में विधिक साक्षरता शिविर

कांकेर 02 अक्टूबर 24 (वेदांत समाचार)। गांधी जयंती के अवसर पर आज जिला जेल कांकेर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भास्कर मिश्र के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांतों को अपने जीवन में अमल करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बंदियों को गांधी के सिद्धांतों के बारे में बताया कि अहिंसा, सत्य और आत्म-सम्मान ये सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और बंदियों को अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद कर सकता है। श्री मिश्र ने बताया कि उक्त शिविर का उद्देश्य बंदियों को विधिक रूप से साक्षर बनाना और उन्हें अपने अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरूक करना था, इससे उन्हें अपने जीवन में कानूनी समस्याओं का सामना करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर सहायक जेल अधीक्षक संदीप कश्यप, विधिक स्वयं सेवक एवं जिला जेल के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।