जांजगीर-चांपा पुलिस ने जुआ खेलने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया

जांजगीर-चांपा, 02 अक्टूबर 2024 (वेदांत समाचार)।पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में जांजगीर पुलिस ने जुआ सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्यवाही की। थाना अकलतरा पुलिस और सायबर टीम ने संयुक्त रूप से जुआ एक्ट की कार्यवाही की।

मुखबीर सूचना पर ग्राम पोडीदल्हा में जुआ खेलने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से नगदी रकम 21,500 रूपए, 52 पत्ती तास, 05 मोबाइल (22,000 रुपए) और तीन मोटरसाइकिल (85,000 रुपए) कुल 1,28,500 रूपए का सामान बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई।