कोरबा में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, 02 से 08 अक्टूबर तक चलेगा ज्ञानयज्ञ

कोरबा,02 अक्टूबर (वेदांत समाचार)। मां सर्वमंगला की पावन धरती कोरबा के वार्ड क्रमांक 31, बजरंग चौक के पीछे खरमोरा में 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर तक श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ कथा आयोजित की जाएगी।

कथा का शुभारंभ 02 अक्टूबर बुधवार को भव्य कलशयात्रा के साथ होगा। कथा के मुख्य यजमान श्रीमति ज्योति सतीश शर्मा होंगे। पं० अनिल शर्मा (भागवत भूषण) कोसला वाले के मुखारविंद से संगीतमय कथा सुनाई जाएगी।

कथा का कार्यक्रम इस प्रकार है:

  • 03 अक्टूबर: कपिल अवतार – ध्रुव चरित्र
  • 04 अक्टूबर: अजामिल कथा – प्रहलाद चरित्र
  • 05 अक्टूबर: भगवान श्रीराम राम एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • 06 अक्टूबर: श्रीकृष्ण चरित्र एवं बाल लीला
  • 07 अक्टूबर: रासलीला एवं रूखमणि मंगल
  • 08 अक्टूबर: सुदामा चरित्र एवं परीक्षित मोक्ष

09 अक्टूबर को तुलसी वर्षा – सहस्त्रधारा एवं कपिला तर्पण का कार्यक्रम सम्पन्न होगा। कथा आयोजक ने सभी को सपरिवार कथा श्रवण करने की अपील की है।