लवन पुलिस की “ऑपरेशन विश्वास” अभियान में बड़ी कार्रवाई

लवन थाना पुलिस ने “ऑपरेशन विश्वास” के तहत शांति व्यवस्था बाधित करने वाले 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई आगामी नवरात्र पर्व से पहले कानून व्यवस्था और सुरक्षा के लिए की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश, राकेश, देवेंद्र, राज, रोशन, उत्तम, आदित्य, पवन और साहिल शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ विधिवत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।

लवन पुलिस ने जुआ, सट्टा, अवैध शराब बिक्री जैसे अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए यह अभियान चलाया है। पुलिस ने लोगों से सहयोग करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।