CG NEWS:पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया

रायपुर, 14 सितंबर (वेदांत समाचार) – रायपुर पुलिस ने एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी संतोष कुमार राम ने महिला से भारत मैट्रोमोनी एप के माध्यम से परिचय होने के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था।

पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल वारंट पर केन्द्रीय जेल रायपुर में दाखिल किया गया है।

आरोपी संतोष कुमार राम, उम्र 36 साल, रामनगर जिला अनुपपूर म०प्र० का निवासी है, जो वर्तमान में मनेन्द्रगढ़ में रहता था।

रायपुर पुलिस महिलाओं और बच्चियों के साथ होने वाले अपराधों पर कड़ी कार्यवाही कर रही है।