प्रियंका चोपड़ा ने भाई की इंगेजमेंट का वीडियो किया शेयर

प्रियंका चोपड़ा अब इंडिया का ही नहीं, दुनियाभर का जाना-माना नाम बन चुकी हैं। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद अभिनेत्री ने बॉलीवुड में एंट्री की और अब हॉलीवुड में भी अपनी धाक जमाए हुए हैं। उनके स्टारडम ने उन्हें दुनिया की पावरफुल स्टार्स में से एक बना दिया है। निक जोनास से शादी के बाद प्रियंका विदेश में ही बस गईं, लेकिन वह अक्सर भारत आती रहती हैं। हाल ही में देसी गर्ल अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की सगाई के लिए मुंबई आईं, जिसकी झलकियां उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।