बालको टाउनशिप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में “घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा” एवं तिरंगा यात्रा का आयोजन

कोरबा, 14 अगस्त (वेदांत सामाचार)। बालको टाउनशिप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर दिनांक 14-0 8 -24 को तिरंगा यात्रा प्रबंधन समिति शिक्षक एवं लगभग 300 छात्र छात्राओं के द्वारा निकाला गया। जिसमें सभी छात्राओं ने जबरदस्त उत्साह के साथ यह तिरंगा यात्रा में शामिल हुए और भारत माता की जय वंदे मातरम आदि नारा लगाते हुए जबरदस्त उत्साह के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चंद्रमणि यादव के अध्यक्षता में सुबह बच्चों के द्वारा हाथ में झंडा लेकर ध्वज यात्रा निकाला। जो की स्कूल प्रांगण से सिविक सेंटर होते हुए पुनः स्कूल प्रांगण तक आया उस प्रभात फेरी में विद्यालय के उपाध्यक्ष राजकुमार यादव , सचिव रविन्द्र यादव, सहसचिव मीनेश्वर पेगू , कोषाध्यक्ष महेंद्र चन्द्रा, सदस्य रामगोविंद बरेठ, मनेन्द्र कुर्रे विमला मार्को, सीमा डहरिया,प्राचार्या नीलम सिंह एवं शिक्षक – शिक्षिकाओं के साथ बच्चों ने भाग लिया। एवं सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी।