Vedant Samachar

CG NEWS : ग्रामीण के खेत में अजगर का किया रेस्क्यू और अंडे को निगरानी में रखा…

Vedant Samachar
2 Min Read

रायगढ़,08जुलाई(वेदांत समाचार) : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक बड़े अजगर का रेस्क्यू किया गया था। वहीं पास से 21 अंडे मिले थे। जिसे रायगढ़ एनिमल सेवा समिति के सदस्यों ने अपनी निगरानी में रखा था। जहां अब अंडे फूट चुके हैं और उसमें से 21 अजगर के बच्चे निकले हैं। जिसे पहाड़ के नीचे सुरक्षित ढंग से छोड़ा गया है। 7 जून को रायगढ़ एनिमल सेवा समिति के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह को ननसियां गांव से अजगर के लिए रेस्क्यू काॅल आया।

जिसके बाद धर्मेन्द्र अपनी टीम के साथ ननसियां गांव पहुंचे और यहां एक ग्रामीण के गाय कोठा में करीब 12 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू किया गया। तब देखा गया कि यहां अजगर के अंडे भी हैं और उसकी गिनती की गई, तो 21 अंडे थे। जिसे सुरक्षित भुसा में रखकर वहीं छोड़ दिया गया। इसके बाद बीच-बीच में समिति के सदस्य उसकी निगरानी के लिए जा रहे थे। जहां 9-10 दिन बाद उन अंडो को देखने के लिए पहुंचे तो अंडे हल्के के्रक हो रहे थे, ऐसे में वे समझ गए कि अब अजगर के बच्चे बाहर आने वाले हैं।

ऐसे में उनकी निगरानी बढ़ा दी गई और सोमवार को जब अंडो से अजगर के बच्चे निकले तो उसे उठाकर गांव के करीब पहाड़ के नीचे ले आए और उन्हें सुरिक्षत पहाड़ नीचे छोड़ा गया। बताया जा रहा है कि जिस जगह पर अजगर व अंडो का रेस्क्यू किया गया था। वहां 2-3 बड़े अजगर और होंगे। एक अजगर का यहां से रेस्क्यू किया गया था, उसे तालाब में छोड़ा गया था। ताकि उसे छिपने की जगह मिल सके। रायगढ़ एनिमल सेवा समिति के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि अजगर के अंडो से बच्चे 45-90 दिन में निकलते हैं। सोमवार को अंडो से 21 अजगर निकले थे। जिसके बाद उन्हें सुरक्षित छोड़ा गया है। एक भी अंडे से दो अजगर नहीं निकले हैं।

Share This Article