भारत में चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली ऑटोमेकर कंपनी बनी महिंद्रा, Scorpio रही टॉप पर

डेस्क, नई दिल्ली। मारुति, हुंडई और टाटा मोटर्स के बाद भारत में चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली ऑटोमेकर कंपनी महिंद्रा ने जुलाई 2024 में शानदार बिक्री दर्ज की है। कंपनी ने 15% वार्षिक और 4% मासिक वृद्धि दर्ज की है, जिससे कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 12.1% हो गई है। आइए जानते हैं कि महिंद्रा की किस गाड़ी की कितनी बिक्री हुई।

जुलाई 2024 सालाना आधार पर महिंद्रा की बिक्री


जुलाई 2024 में सालाना आधार पर महिंद्रा की बिक्री 41,523 यूनिट रही, जो जुलाई 2023 में बेची गई 36,205 इकाइयों की तुलना में यह 15% ज्यादा रही।

  1. स्कॉर्पियो की सालाना बिक्री में 16% की बढ़ोतरी देखने के लिए मिली है। जुलाई में कंपनी ने स्कॉर्पियो/एन पर वेंटिलेटेड सीटों और ऑटो डिमिंग IRVMs के साथ अपग्रेड किया था। जिससे इसकी खरीदारी बढ़ी है।
  2. महिंद्रा XUV3XO बिक्री में 121% की वार्षिक वृद्धि देखने के लिए मिली है। XUV3XO, जो वर्तमान में सब 4-मीटर एसयूवी की लिस्ट में नंबर 5 पर है।
  3. जुलाई 2024 में XUV700 की बिक्री में सुधार देखने के लिए मिला है। इसकी सालाना आधार पर बिक्री 26% अधिक रही।
  4. बोलेरो की बिक्री में सालाना आधार पर 22% की गिरावट आई है।
  5. महिंद्रा थार की बिक्री में 17% की गिरावट देखने के लिए मिली है।
  6. XUV400 की सालाना आधार पर बिक्री में 59% गिरावट आई है।
  7. मराज़ो की सालाना आधार पर बिक्री में 83% कमी देखने के लिए मिली है।

जुलाई 2024 मासिक आधार पर महिंद्रा की बिक्री

महिंद्रा की गाड़ियों की मासिक-दर-मासिक बिक्री में जून 2024 में 40,022 इकाइयों की बिक्री की तुलना में 4% की बढ़ोतरी देखने के लिए मिली है।

  1. स्कॉर्पियो/एन की जुलाई 2024 में मासिक आधार पर बिक्री में 1% की मामूली गिरावट आई है।
  2. XUV3XO की बिक्री में 18% की बढ़ोतरी देखने के लिए मिली है।
  3. XUV700 की मासिक आधार पर बिक्री में भी 31% की वृद्धि हुई।
  4. बोलेरो बिक्री में मासिक घाटा हुआ है। इसकी बिक्री में 6% कम आई है।
  5. थार की मासिक बिक्री में 18% की गिरावट देखने के लिए मिली है।
  6. XUV400 में महीने दर महीने में 46% की गिरावट देखने के लिए मिली है।
  7. महिंद्रा मराजो की बिक्री में 17% का सुधार देखने के लिए मिला है।