Vedant Samachar

KORBA NEWS : कलेक्टरेट ऑफिस में वीडियो बनाने का मामला: नियमों की अनदेखी पर उठाए सवाल…

Vedant Samachar
1 Min Read

नरेंद्र देवांगन,कोरबा08जुलाई(वेदांत समाचार)। कलेक्टरेट ऑफिस में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां कर्मचारियों द्वारा सरकारी कार्यालय में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जा रहा है। यह वीडियो बनाना नियमों के विरुद्ध है, लेकिन इसके बावजूद कर्मचारी इसे बना रहे हैं।

इस मामले में पशुधन विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर ओम यादव और सहायक ग्रेड 2 दोनों की मौजूदगी दिखाई दे रही है। वीडियो में शिक्षा विभाग, उद्योग विभाग, कलेक्टर परिसर के कर्मचारी भी दिखाई दे रहे हैं। इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि विभाग में कामकाज किस तरीके से प्रभावित हो रहा होगा।

https://www.instagram.com/reel/DKo88mBpwK4/?igsh=Mjh2bDltYjUycnB5

कलेक्टर परिसर में कई ऐसे दस्तावेज मौजूद रहते हैं जो सुरक्षा के अभाव पर 24 घंटा निगरानी पर रखे जाते हैं। लेकिन वीडियो पर दिख रहे परिसर को अपराजिता तत्वों द्वारा निशाना बनाया जा सकता है। इसकी रोकथाम के लिए कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

https://www.instagram.com/reel/DKj0bm4pZMJ/?igsh=aHppbzVjajBjMThp

इस मामले में कलेक्टरेट ऑफिस के अधिकारियों को नियमों की अनदेखी पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। कर्मचारियों को यह समझना चाहिए कि सरकारी कार्यालय में वीडियो बनाना नियमों के विरुद्ध है और इसके लिए उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

Share This Article