कांग्रेस के सीनियर लीडर-पूर्व मंत्री आरिफ अकील का निधन

भोपाल,29 जुलाई। कांग्रेस के सीनियर लीडर पूर्वमंत्री आरिफ अकील का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने भोपाल के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जाता है कि उन्हें हार्ट में समस्या के चलते हॉस्पिटल भर्ती कराया गया था। उनके निधन पर कांग्रेस ने दुख जताया है। कांग्रेस ने कहा है कि वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक आरिफ अकील के निधन का दुःखद समाचार है। कांग्रेस परिवार दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता है. भावपूर्ण श्रद्धांजली। मुख्य प्रवक्ता अब्बास हाफिज ने कहा कि आरिफ अकील का हमारे बीच से जाना पूरे कांग्रेस परिवार के लिए एक बड़ा नुकसान है। इस दुख की घड़ी में कांग्रेस पार्टी उनके परिवार के साथ खड़ी है। पूर्व मुख्यमत्री दिग्विजय सिंह ने आरिफ अकील के निधन पर शोक जताया है।