गर्मी से राहत दिलाने के लिए भाजपा विधायक का अनोखा अंदाज, यात्रियों को छाछ पिलाते हुए आए नजर…

देश के कई राज्यों में इस समय चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है। छत्तीसगढ़ से लेकर मध्यप्रदेश तक गर्मी अपना प्रचण रूप दिखा रहा है। बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां सूरज के तेवर तीखे नजर आ रहे हैं। प्रदेश में इस बार गर्मी ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए है। तो दूसरी ओर गर्मी से राहत दिलाने के लिए भाजपा विधायक का अनोखा अंदाज आया सामने है। भाजपा विधायक रमेश मेंदोला ने यात्रियों को छाछ पिलाते हुए नजर आए। दरअसल, यात्रियों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए भाजपा विधायक अपने समर्थकों के साथ मिलकर एक छोटी सी कोशिश की। उन्होंने कुलकर्णी नगर चौराहे पर सिटी बस में सफर करने वाले लोगों को छाछ बांट कर गर्मी से राहत दिलाई। इस दौरान भाजपा विधायक ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की है।

उन्होंने अपने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि ‘सूरज अब हमारे इंदौर में भी आग बरसा रहा है। सूरज के इस तीखे तेवर से परेशान लोगों को राहत देने के लिए आज अपने साथियों के साथ मिलकर एक छोटी सी कोशिश की। कुलकर्णी नगर चौराहे पर और सिटी बस में सफर करने वाले लोगों को ठंडाई और छाछ वितरित की।

आपको बता दें कि भीषण गर्मी के चलते प्रदेश की कई सड़के सुनसान नजर आ रही हैं। इंदौर की सड़कें सुबह 11 बजे के बाद से ही सुनसान नजर आ रही है, मानों जैसे शहर में लॉकडाउन लगा हो। ऐसे में लोग घरों में ही ज्यादा नजर आ रहे हैं।