Vedant Samachar

CG News : आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण: भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई प्रेस वार्ता, सांसद संतोष पांडे ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला…

Vedant Samachar
2 Min Read

खैरागढ़,24जून(वेदांत समाचार)। आपातकाल की 50वीं बरसी पर जिला भाजपा कार्यालय में एक विशेष प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में सांसद संतोष पांडे उपस्थित रहे। उन्होंने वर्ष 1975 में लागू किए गए आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय बताते हुए कांग्रेस पार्टी पर तीखा प्रहार किया। सांसद पांडे ने कहा कि “आज कांग्रेस संविधान की कॉपी लेकर घूम रही है और भारतीय जनता पार्टी पर संविधान खत्म करने का आरोप लगा रही है,

जबकि सच्चाई यह है कि संविधान की सबसे बड़ी अवहेलना स्वयं कांग्रेस ने की है।” उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का नाम लेते हुए कहा कि अगर संविधान को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया गया है, तो वह कांग्रेस के शासनकाल में हुआ। “आज की कांग्रेस को पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए,” । इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे। प्रमुख अतिथियों में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका खम्हन ताम्रकार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, पूर्व विधायक कोमल जंघेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष राजेश्री त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा नंद चंद्राकर,

जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिसेसर साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष घम्मन साहू, जिला पंचायत सदस्य दिनेश वर्मा, टीके चंदेल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गोरे लाल वर्मा, पार्षद विनय देवांगन, रूपेंद्र रजक सहित अनेक जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने आपातकाल के दौरान प्रेस की स्वतंत्रता, अभिव्यक्ति की आजादी और नागरिक अधिकारों के दमन को याद करते हुए उसे लोकतंत्र पर सीधा हमला बताया। उन्होंने कहा कि यह दिन देशवासियों को सतर्क रहने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हमेशा सजग रहने की प्रेरणा देता है।

Share This Article