Vedant Samachar

Breaking news : लव-ट्रायंगल में हत्याका मामला सामने आया, नए बॉयफ्रेंड के साथ घूमने निकली एक्स ने चाकू गोदकर मार डाला…

Vedant Samachar
1 Min Read
जिले में लव ट्राइंगल में हत्या का मामला सामने आया

कोंडागांव,24जून(वेदांत समाचार)। जिले में लव ट्राइंगल में हत्या का मामला सामने आया है। 23 जून को नगर पालिक चौक पर रात 12 बजे एक युवती अपने वर्तमान प्रेमी के साथ घूम रही थी। इसी दौरान उसका पुराना प्रेमी वहां पहुंच गया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। दोनों युवकों के बीच पहले तीखी बहस हुई। मामला बिगड़ने पर पुराने प्रेमी विजय कोर्राम (24) ने जेब से चाकू निकाला और युवक भूपेश यादव (22) पर कई वार कर दिए। जिसके उसकी जान चली गई। भूपेश बोटी कनेरा का रहने वाला था। पुलिस ने आरोपी विजय कोर्राम को आलबेड़ा कोंडागांव से कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह अभी भी युवती से प्यार करता था। उसका किसी और से संबंध उसे मंजूर नहीं था।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने घायल भूपेश को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय के मुताबिक आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। युवती से पूछताछ की जा रही है और जांच जारी है।

Share This Article