Vedant Samachar

Raipur news : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की सीएम योगी से मुलाकात…

Vedant Samachar
1 Min Read
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव जी से की पूजा अर्चना

रायपुर,24जून(वेदांत समाचार)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज काशी के पावन नगरी में स्थित ‘काशी के कोतवाल’ काल भैरव महाराज के दिव्य मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और देश के कल्याण हेतु प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री साय ने बाबा काल भैरव की विधिवत आराधना की और संपूर्ण राष्ट्र के लिए मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि बाबा भैरवनाथ की कृपा समस्त देशवासियों पर निरंतर बनी रहे, यही मेरी प्रार्थना है। उन्होंने देश के नागरिकों के जीवन में सुरक्षा, समृद्धि और कल्याण के प्रकाश के निरंतर प्रवाह की कामना भी की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ राज्य की शांति, विकास और जनकल्याण की दिशा में अग्रसर यात्रा के लिए बाबा काल भैरव जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ईश्वर की कृपा से प्रदेश और देश में सुशासन और समृद्धि का मार्ग और अधिक सुदृढ़ होगा।

Share This Article