उन्नति प्रोजेक्ट से जुड़ी समूह की महिलाओं ने बनाया हर्बल गुलाल

कोरबा,23 मार्च । बालको कंपनी की उन्नति प्रोजेक्ट से जुड़ी समूह की महिलाओं ने हर्बल गुलाल बनाई है। प्रशिक्षण लेने के बाद बनाए गुलाल महिलाओं के जीवन में आत्मनिर्भरता के रंग भरेंगे, क्योंकि यह गुलाल मार्केट में उपलब्ध रहेगा। समूह की महिलाओं के आय सृजन के लिए उनके अतिरिक्त स्त्रोत का जरिया बना है।

बालको की उन्नति परियोजना से डेकोराती माइक्रो-एंटरप्राइज के तहत 3 एसएचजी समूहों की महिलाएं ने हर साल होली पर्व पर गुलाल बनाने का कार्य करती है। 12 समूह की महिलाएं इस काम में लगी है। लोगों को हर्बल गुलाल उपलब्ध कराकर होली पर स्वास्थ्य और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के प्रति भी सचेत रहने की सीख दी है।

पौधों की जड़ों और उसके पत्ते से निकाले गए प्राकृतिक रंग हमारी त्वचा के लिए सुरक्षित है। साथ ही पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देता है। समूह की महिलाओं ने बताया कि उन्नति इको और उन्नति हैप्पी दो प्रकार के गुलाल बनाए जाते हैं। बालको कंपनी की विभिन्न पहल से जिले के 45 शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 534 स्वयं सहायता समूहों की लगभग 5744 महिलाओं को लाभ मिल रहा है। परियोजना से महिला स्व सहायता समूहों के फेडरेशन विकास की दिशा में कार्य जारी है। महिलाओं को क्षमता निर्माण, वित्तीय प्रबंधन, सूक्ष्म उद्यमों के प्रचालन का प्रशिक्षण दिया जाता है।